यूपी के मंत्री संजय निषाद की पत्नी तबीयत बिगड़ने के बाद सोफे पर गिरीं
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री संजय निषाद की पत्नी मालती निषाद की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह अचानक बेहोश होकर सोफे पर गिर गईं। कार्यक्रम में संजय निषाद भी मौजूद थे। इसके बाद मालती निषाद को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ईसीजी हुआ जो नॉर्मल निकला है।