यूपी के मंदिर में पूजा करने पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी
कानपुर (उत्तर प्रदेश) की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में पूजा करने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। शहाबुद्दीन ने कहा, "नसीम शरीयत के मुजरिम हैं। उन्हें तौबा कर...कलमा पढ़ना चाहिए।" दरअसल, नसीम ने दिवाली पर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।