यूपी के मेरठ में थाने में एसी फटने के बाद लगी भीषण आग, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक थाने में बुधवार देर रात को एसी फटने के बाद भीषण आग लग गई। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में थाने में रखा रिकॉर्ड व परिसर में खड़े कई वाहन भी जलकर राख हो गए हैं।