यूपी के मुज़फ्फरनगर में ट्रक पलटने से 14 कांवड़िए हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को टायर फटने के चलते एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उस पर सवार 14 कांवड़िए घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बकौल पुलिस, सभी कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए आगरा से हरिद्वार जा रहे थे।