यूपी के मथुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में विमल कुमार गुप्ता नामक एक 47 वर्षीय प्रोफेसर ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह सुल्तानपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।