यूपी के मथुरा में गिरी पानी की टंकी, कई लोग घायल व कई के मलबे में दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी की टंकी रविवार को गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव दल के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।