यूपी के मथुरा में गोली मारने के बाद ईंट से कुचला गया मज़दूर का सिर, इलाके में तनाव

मथुरा (यूपी) में 25 वर्षीय मज़दूर गौरव को गोली मारने के बाद उसका सिर ईंट कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई और शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। गौरव ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ईंट भरने का काम करता था। बकौल पुलिस, गौरव शुक्रवार को साथी संग काम के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

Load More