यूपी के महोबा में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला किन्नर का शव
महोबा (यूपी) के भटीपुरा मोहल्ले में 19 वर्षीय किन्नर राहुल उर्फ काजल का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर शव देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।