यूपी की महिला ने दशहरे पर फूंके पति, उसकी लिव-इन पार्टनर और सास-ससुर के पुतले

हमीरपुर (यूपी) में दशहरे पर प्रियंका नामक महिला ने अपने सास-ससुर, ननद, पति और पति की लिव-इन पार्टनर के पुतले जलाए हैं। बकौल प्रियंका, उनकी शादी 14 साल पहले हुई थी और इसके कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि पति का पहले से किसी महिला से रिश्ता है। प्रियंका ने कहा, "मेरा वनवास अभी तक खत्म नहीं हुआ है।"

Load More