यूपी की महिला ने पति पर समलैंगिक होने का लगाया आरोप, बोली- 200 लड़कों से करता है बात
आगरा (यूपी) में एक महिला ने पति पर समलैंगिक होने और दहेज की मांग का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, पति ने शादी के बाद संबंध नहीं बनाए और उसकी हरकतें लड़कियों जैसी हैं। बकौल महिला, मोबाइल चेक करने पर पता चला कि पति 200-लड़कों से लड़की बनकर बात करता है और उनसे संबंध बनाता है।