यूपी की यूनिवर्सिटी के रिज़ल्ट में हुई गड़बड़ी, 100 में से दे दिए 102 अंक
मेरठ (यूपी) की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा में कुछ विद्यार्थियों को होम साइंस की 100 अंकों की परीक्षा में 102/103 अंक दे दिए गए। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक भी जुड़े थे। इसको लेकर हुए विरोध के बाद यूनिवर्सिटी ने कहा कि जो गलती हुई थी उसे दूर कर दिया गया व संशोधित मार्कशीट अपलोड हो गई है।