यूपी के युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में किया पोस्ट, हुआ गिरफ्तार
एटा (यूपी) के एक युवक को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फैज़ान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' लिखकर पोस्ट किया था। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।