यूपी के युवक ने बनाया AI आधारित स्मार्ट चश्मा, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मिला सम्मान
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के मुनीर खान नामक 28-वर्षीय युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट चश्मा बनाया है। इसके लिए उन्हें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 'मिलार्ड चान टेक्नोलॉजी चैलेंज 2025' इवेंट में 'इंजीनियरिंग फॉर ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2025' से सम्मानित किया गया है। यह चश्मा दृष्टिबाधित लोगों को उनके आसपास के माहौल को समझने में मदद करेगा।