यूपी के रामपुर में रोडवेज़ व निजी बस में हुई भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत व 49 घायल

रामपुर (यूपी) में सोमवार तड़के नैशनल हाईवे-24 पर एक रोडवेज़ बस और एक निजी बस में भीषण टक्कर हो गई। ज़िलाधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया, "इस हादसे में 49 लोग घायल हुए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है...सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।" बकौल ज़िलाधिकारी, निजी बस रॉन्ग साइड में चल रही थी।

Load More