यूपी के लखनऊ में गैराज में भीषण आग लगने के बाद हुए कई धमाके, 20 लग्ज़री कारें जलीं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार सुबह एक गैराज में भीषण आग लगने के बाद कई धमाके हुए और वहां खड़ी करीब 20 लग्ज़री कारें जल गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Load More