यूपी के वाराणसी में बच्चों के साथ खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे पर गिरा लोहे का गेट, हुई मौत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में रविवार शाम बच्चों के साथ खेल रहे एक 6 वर्षीय बच्चे पर बाउंड्री वॉल में लगाने के लिए रखा लोहे का गेट गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।