यूपी की शादीशुदा महिला को किसी और से हुआ प्यार, पति को दी 55 टुकड़ों में काटने की धमकी
महोबा (यूपी) में एक शादीशुदा महिला को पबजी खेलते-खेलते पंजाब के एक युवक से प्यार हो गया जिसके बाद उसने पति को कथित तौर पर 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देने की धमकी दी है। बकौल पति, उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद उसने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने दिया।