यूपी के शख्स का 'बच्चों की पढ़ाई के लिए किडनी बेचना चाहता हूं' लिखा पत्र हुआ वायरल
शाहजहांपुर (यूपी) के एक शख्स ने 'बच्चों की पढ़ाई के लिए किडनी बेचना चाहता हूं, ज़रूरत हो तो संपर्क करें' लिखा पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके वायरल होने पर कई लोगों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। बकौल शख्स, वह बेटे की 1-वर्ष से फीस नहीं भर पाया जिसके बाद स्कूल ने उसे निकाल दिया।