यूपी के शख्स का दावा- नौकरी मिलने के बाद रेलवे ने विकलांग बताया; जांच में डॉक्टर ने बताया 'फिट'
देवरिया (यूपी) के एक युवक ने दावा किया है कि स्वस्थ होते हुए भी रेलवे ने उसे विकलांग बताया है। शख्स ने कहा कि रेलवे में उसका चयन लेवल-1 की पोस्ट पर हुआ था। बकौल शख्स, जब वह विकलांगता प्रमाण-पत्र बनवाने गया तो उसे सीएमओ (देवरिया) ने उसे स्वस्थ बताया। शख्स ने देवरिया ज़िलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।