यूपी के शख्स ने अपनी जुड़वा बेटियों को कांवड़ में बिठाकर तय की 100 किमी की दूरी

हाथरस (उत्तर प्रदेश) के शख्स ने सावन के आखिरी सोमवार को अपनी जुड़वा बेटियों को कांवड़ में बिठाकर पैदल 100 किलोमीटर की दूरी तय की और कासगंज के सोरों गंगा घाट से गंगाजल लेकर अपने गांव बदनपुर आया। शख्स ने बताया कि इसके ज़रिए वह लोगों को यह संदेश देना चाहता है कि बेटियों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।

Load More