यूपी के शख्स ने चीन में पत्नी को दूसरे पुरुष से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, दहेज के लिए पीटा
रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ की 40-वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति पर चीन में रहने के दौरान दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए पीटने व पॉर्न दिखाने का आरोप लगाया। महिला भारतीय दूतावास की मदद से भारत लौटी थी।