यूपी के सीएम को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ शख्स, हाथ जोड़कर कहा- गलती हो गई साहब
बरेली (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह लंगड़ाकर हवालात से बाहर निकलते हुए दिख रहा है और हाथ जोड़कर कह रहा है, "गलती हो गई साहब...माफ कर दो।"