यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
आगरा (उत्तर प्रदेश) से उड़ान भरने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकऑफ होने के 20 मिनट बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री दूसरे विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए।