यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में किया ध्वजारोहण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए X पर लिखा, "अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सबकी प्राथमिकता है। आज के पावन दिन हम सभी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए संकल्पित हों।"