यूपी के सीएम योगी को हत्या की धमकी देने को लेकर फातिमा खान नामक युवती हुई गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी देने के आरोप में फातिमा खान नामक 24 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उल्हासनगर निवासी खान बीएससी ग्रैजुएट और मानसिक तौर पर अस्थिर है जिसके पिता फर्नीचर कारोबारी हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को धमकी भरा मेसेज मिला था।