यूपी के सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर अधिकारियों को दिए क्या-क्या निर्देश?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर अधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "प्रदेश में आस्था की आड़ में किसी भी नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी। धार्मिक यात्राओं, जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।"