यूपी के सीएम योगी ने मंगेश यादव के एनकाउंटर पर दी प्रतिक्रिया, सपा को दिया जवाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर में हुए बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर पर कहा है, "जब पुलिस मुठभेड़ में कोई माफिया या डकैत मारा जाता है तो ये (सपा) चिल्लाना शुरू कर देते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर डकैत किसी ग्राहक को मार देता तो क्या सपा उसकी जान वापस कर पाती?...वह किसी जाति का हो सकता था।"