यूपी के स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। आदेश के अनुसार, परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित स्कूलों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब 24 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। पहले यह 20 मई से 15 जून तक निर्धारित थी। हालांकि शिक्षकों/शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों और कर्मचारियों को 22 जून से स्कूल पहुंचना होगा।

Load More