यूपी के स्कूल में अचानक से एक साथ बेहोश हुईं 7 छात्राएं, डॉक्टर ने बताई वजह

फिरोज़ाबाद (यूपी) के एक स्कूल में बुधवार को कक्षा 5 की एक छात्रा अचानक से तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गई जिसके बाद 6 अन्य छात्राएं भी बेहोश हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि सामूहिक पैनिक अटैक के कारण ऐसा हुआ और एक बच्ची को देखकर अन्य बच्चियां मानसिक रूप से प्रभावित हुईं।

Load More