यूपी के स्कूल में छात्रा का प्राइवेट पार्ट छूने को लेकर प्रिंसिपल की चप्पल से हुई पिटाई
जालौन (यूपी) में एक सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में छात्रा के परिवार ने प्रिंसिपल की चप्पल से पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के परिवार के अनुसार, टीचर उसके प्राइवेट पार्ट को छूता था और दुप्पटा हटा देता था।