यूपी के स्कूल में डीएम ने किया निरीक्षण, ढाई घंटे मोबाइल चलाने वाले टीचर को किया निलंबित

संभल (यूपी) में डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक स्कूल का औचक निरीक्षण किया व एक शिक्षक को ड्यूटी के समय ढाई घंटा मोबाइल चलाने को लेकर निलंबित कर दिया। शिक्षक की मोबाइल गतिविधियां चेक करने पर पाया गया कि उसने करीब डेढ़ घंटा कैंडी क्रश खेला, 26 मिनट फोन पर बात की, 17 मिनट फेसबुक व 6 मिनट यूट्यूब चलाया।

Load More