यूपी के संभल में आवारा सांड ने महिला पर किया हमला, सींगों से उठाकर पटका
संभल (यूपी) में आवारा सांड ने घर के बाहर टहल रही महिला पर हमला कर उसे सींगों से उठाकर ज़मीन पर पटका जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में महिला को ज़मीन पर पटकने के बाद सांड उसपर दोबारा हमला करता दिखाई दिया। हमले में महिला का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।