यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी
संभल (यूपी) में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। चौकी के निर्माण के लिए संबंधित जगह पर चूना डालकर निशान भी बना दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उसे यहां फोर्स की ज़रूरत रहती है जिसके चलते चौकी का निर्माण कराया जा रहा है।