यूपी के संभल में बंद पड़े ऐतिहासिक शिव मंदिर में 46 साल बाद महाशिवरात्रि पर हुई पूजा
संभल (उत्तर प्रदेश) में 46 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऐतिहासिक कार्तिकेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना हुई। मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और कुछ लोग कांवड़ लेकर भी मंदिर पहुंचे। दरअसल, साल 1978 में हुए दंगे के बाद हिंदुओं के पलायन के कारण यह मंदिर बंद कर दिया गया था।