यूपी के संभल में मिला एक और मंदिर, 42 साल से पड़ा था बंद
संभल (यूपी) में अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान के दौरान एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके में एक और बंद मंदिर मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मंदिर लगभग 42 साल से बंद पड़ा था और स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने मंदिर की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। इससे पहले ज़िले में 46 साल से बंद पड़ा एक शिव मंदिर मिला था।