यूपी के संभल में सपा सांसद की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, हुई मौत

संभल (यूपी) में रविवार रात सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 30-वर्षीय डॉक्टर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार, उसके घर बेटे का जन्म हुआ है और वह रिश्तेदारों के यहां मिठाई देकर लौट रहा था। एएसपी श्रीशचंद्र के मुताबिक, सांसद के चालक को हिरासत में लिया गया है।

Load More