यूपी के संभल में हुई हिंसा के बाद शहर में बंद किया गया इंटरनेट, कल नहीं खुलेंगे स्कूल
संभल (उत्तर प्रदेश) में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि संभल तहसील क्षेत्र के 12वीं तक के सभी स्कूल कल (सोमवार) बंद रहेंगे। हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई है।