यूपी के संभल में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 3; 22 पुलिसकर्मी हुए घायल
संभल (यूपी) में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर के मुताबिक, मृतकों के नाम नईम, बिलाल और नोमान है। बकौल अधिकारी, सीओ संभल, एसपी संभल के पीआरओ, 1 एसडीएम सहित 20-22 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं व 15 लोग हिरासत में लिए गए हैं।