यूपी के संभल में हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार 6 लोगों की हुई मौत, 5 घायल

संभल (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह बम्नेटा गांव के पास ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे में ऑटो चालक समेत चार माह के बच्चे और छह वर्षीय बच्चे की भी जान गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Load More