यूपी के सुल्तानपुर में विजयादशमी पर रावण दहन के बाद शुरू होता है दुर्गा पूजा का उत्सव
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा उत्सव विजयादशमी पर रावण दहन के बाद से शुरू होता है। सुल्तानपुर के लोग 5 दिनों तक दुर्गा पूजा उत्सव मनाते हैं और इस दौरान मेले लगते हैं और लोग पंडालों में माता के दर्शन करते हैं। गौरतलब है, देश के अन्य हिस्सों मे दशहरा पर दुर्गा पूजा उत्सव समाप्त हो जाता है।