यूपी के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुईं रद्द, महाकुंभ को लेकर DGP ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश में आगामी महाकुंभ को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए महाकुंभ के आयोजन तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। हालांकि, आदेश में बताया गया है कि विशेष परिस्थितियों में आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मियों के अवकाश को स्वीकृति मिल सकती है।