यूपी के सरकारी अस्पताल में खून की थैलियों से खेलते नज़र आए कुत्ते
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, महोबा ज़िला अस्पताल (यूपी) में शुक्रवार रात कुछ कुत्ते वॉर्ड के अंदर खून की थैली से खेलते हुए दिखे। एक तीमारदार ने कहा कि 5-6 कुत्ते वॉर्डों में घूमते हैं और कई बार वे मरीज़ों के बिस्तर पर सो जाते हैं। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।