यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 45,256 पद हैं खाली
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सपा विधायक अनिल प्रधान के सवाल का जवाब देते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 45,256 पद खाली हैं। उन्होंने 'क्या सरकार कुछ प्राइमरी स्कूलों को बंद करने जा रही है' के जवाब में कहा, "ऐसा निर्णय नहीं लिया गया है।”