यूपी के सरकारी स्कूल में चटाई पर सोती शिक्षिका को पंखा झलती दिखीं छात्राएं, वीडियो हुआ वायरल

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के सरकारी प्राइमरी स्कूल में क्लास में चटाई पर सोती एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ छात्राएं बारी-बारी से शिक्षिका को हाथ से पंखा झलती हुई भी दिखाई दे रही हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Load More