यूपी के सरकारी स्कूल में जूती निकालकर शिक्षामित्र को मारने दौड़ी शिक्षिका, की गई निलंबित
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में जूती निकालकर शिक्षामित्र को मारने के लिए दौड़ी एक शिक्षिका का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षामित्र ने बच्चों की पिटाई कर रही शिक्षिका का विरोध किया था जिस पर वह नाराज़ हो गई थी। बीएसए राम प्रवेश ने घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।