यूपी के सहारनपुर में एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे
यूपी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को गुरुहरसहाय (पंजाब) से मेरठ की ओर जा रही एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे डिरेल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अनाज से भरे इन डिब्बों का अनाज पटरी पर बिखर गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और डिरेल हुए डिब्बों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।