यूपी के होटल में प्रेमिका संग रुके युवक का फंदे से लटका मिला शव
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ रुके एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक का परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। युवक के परिवार ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।