यूपी के होटल में 28 वर्षीय युवती की गला काटकर की गई हत्या
बरेली (यूपी) स्थित एक होटल में 28-वर्षीय लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। शव पर 5 गहरे ज़ख्म भी मिले हैं। शव के पास एक बुर्का भी मिला है जिससे महिला के मुस्लिम होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।