यूपी के हमीरपुर में पेट्रोल पंप के सामने 2 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में शनिवार को नैशनल हाईवे 34 स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने 2 ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर होने से भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, फिलहाल हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है।