यूपी के हर ज़िले में खुलेंगे CM मॉडल कम्पोज़िट स्कूल, कक्षा 12 तक मुफ्त होगी पढ़ाई
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्य के हर ज़िले में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोज़िट स्कूल खोले जाएंगे जिनमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक मुफ्त पढ़ाई होगी। इनमें निम्न आय वर्ग के 1,500 विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। बकौल रिपोर्ट्स, पहले चरण में 27 ज़िलों में इन विद्यालयों को खोला जाएगा और इसके लिए सरकार ने ₹1000 करोड़ का प्रावधान किया है।